Jul 14, 2023

Hssc की TGT भर्ती में महिलाओं के लिए 33% हॉरिजॉन्टल आरक्षण

 महिलाओं का 33 % horizontal आरक्षण क्या है?


क्या इस आरक्षण की वजह से अधिक अंक लेने वाली महिलाएं भी gen catagory में नही जाएंगी?
क्या youtube पर सब सच बताया जाता है?
आइए जानें........


  • Hssc की TGT भर्ती में महिलाओं के लिए 33% हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया गया है। जबकि कैटेगरी ( SC, BC, EWS, etc) का जो आरक्षण होता है वह वर्टिकल होता है। वर्टिकल आरक्षण का आपको पता ही है कि कैसे काम करता है। 


  • इस पोस्ट में हम जानेंगे की होरिजेंटल आरक्षण कैसे काम करता है:


  • होरिजेंटल रिजर्वेशन में सीट्स अलग से रिजर्व नहीं होती बल्कि मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स में से ही चयन होता है। 


आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं: 


टीजीटी English में Gen के लिए 630 पोस्ट है। तो इसमें 210 पोस्ट ( 33%) महिलाओं के लिए horizontally आरक्षित है।

अब जो भी कैंडिडेट Gen की योग्यता पूरी करते है उनकी मेरिट के हिसाब से लिस्ट बनाई जाएगी। अब टॉप 630 कैंडिडेट्स में दो स्थितियां हो सकती है:


  1. पहली:- 630 में पहले से ही 210 या इससे ज्यादा महिलाएं हो। तब horizontal आरक्षण अपने आप पूरा हो जाता है। इस स्थिति में महिलाओं के लिए अलग से कट ऑफ नही लगेगी।
  2. दूसरी :- अगर 630 की मेरिट में में 210 महिलाएं नहीं आती है। ( मान लो महिलाएं 204 ही है) तब 33 % की शर्त पूरी नहीं होती तथा 6 और महिलाओं का सिलेक्शन होना आवश्यक है। इसके लिए मेरिट में सबसे पीछे वाले 6 पुरुष अभ्यर्थियों को निकालकर। केवल महिलाओं का सिलेक्शन किया जाएगा। इस परिस्थिति में महिलाओं के लिए अलग से कट ऑफ आएगी। जो की नॉर्मल कट ऑफ से कम होगी।


ऊपर बताया गया तरीका हर कैटेगरी में लागू होगा। SC catagory का उदाहरण लेते है। 

मान लो SC catagory में 315 पोस्ट है। तो इसमें 105 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। अब SC candidates की मेरिट के अनुसार लिस्ट बनाई जाएगी ( जो Gen में सेलेक्ट हो गए उनसे अलग)।


टॉप 315 में अगर 105 महिलाएं आ जाती है। तो आरक्षण अपने आप पूरा हो जाता है। अगर by chance महिलाएं 105 से कम रहती है। तब मेरिट में नीचे के स्थान पर मौजूद पुरुषो को हटाकर महिलाओं को सीट दी जाएगी।


आशा है की अब आपको horizontal आरक्षण clear हो गया होगा। अगर आपको अभी भी doubt है तो आप नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।




Important links: 



1 comment:

  1. Sir ews mei jo topper mei hongi females…vo toh chali jayegi na general mei??ya fir vo ews ki hi seat lengi??

    ReplyDelete