Showing posts with label HSSC. Show all posts
Showing posts with label HSSC. Show all posts

Feb 12, 2024

Haryana Police Recruitment 2024

 Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस भर्ती, 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन देखे: 


Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा 6000 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है।


हरियाणा पुलिस में 5000 पुरुष और 1000 महिला पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्यता 12वी पास रखी गई है। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष की गई है।


हरियाणा पुलिस भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2024 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है।


हरियाणा पुलिस भर्ती आयु सीमा

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष की गई है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग को सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है


पदों की जानकारी व योग्यता

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए कुल पद 6000 हैं। जिसमें पुरुष आवेदकों के लिए 5000 और महिला आवेदको के लिए 1000 पद हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आवेदक को 12वीं पास होना अनिवार्य है।


हरियाणा पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सबसे पहले शारीरिक परीक्षा होगी।शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज जांच होगी। दस्तावेज जांच के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।


हरियाणा पुलिस भर्ती आवेदन कैसे करें

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़े। उसके बाद नीचे दिए गए लिंक से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन फॉर्म को संभाल कर रखें ताकि भविष्य में काम आ सके।


आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2024
अंतिम तारीख: 21 मार्च 2024
Notification:- Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Click Here







Other important Links –



Jul 14, 2023

Hssc की TGT भर्ती में महिलाओं के लिए 33% हॉरिजॉन्टल आरक्षण

 महिलाओं का 33 % horizontal आरक्षण क्या है?


क्या इस आरक्षण की वजह से अधिक अंक लेने वाली महिलाएं भी gen catagory में नही जाएंगी?
क्या youtube पर सब सच बताया जाता है?
आइए जानें........


  • Hssc की TGT भर्ती में महिलाओं के लिए 33% हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया गया है। जबकि कैटेगरी ( SC, BC, EWS, etc) का जो आरक्षण होता है वह वर्टिकल होता है। वर्टिकल आरक्षण का आपको पता ही है कि कैसे काम करता है। 


  • इस पोस्ट में हम जानेंगे की होरिजेंटल आरक्षण कैसे काम करता है:


  • होरिजेंटल रिजर्वेशन में सीट्स अलग से रिजर्व नहीं होती बल्कि मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स में से ही चयन होता है। 


आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं: 


टीजीटी English में Gen के लिए 630 पोस्ट है। तो इसमें 210 पोस्ट ( 33%) महिलाओं के लिए horizontally आरक्षित है।

अब जो भी कैंडिडेट Gen की योग्यता पूरी करते है उनकी मेरिट के हिसाब से लिस्ट बनाई जाएगी। अब टॉप 630 कैंडिडेट्स में दो स्थितियां हो सकती है:


  1. पहली:- 630 में पहले से ही 210 या इससे ज्यादा महिलाएं हो। तब horizontal आरक्षण अपने आप पूरा हो जाता है। इस स्थिति में महिलाओं के लिए अलग से कट ऑफ नही लगेगी।
  2. दूसरी :- अगर 630 की मेरिट में में 210 महिलाएं नहीं आती है। ( मान लो महिलाएं 204 ही है) तब 33 % की शर्त पूरी नहीं होती तथा 6 और महिलाओं का सिलेक्शन होना आवश्यक है। इसके लिए मेरिट में सबसे पीछे वाले 6 पुरुष अभ्यर्थियों को निकालकर। केवल महिलाओं का सिलेक्शन किया जाएगा। इस परिस्थिति में महिलाओं के लिए अलग से कट ऑफ आएगी। जो की नॉर्मल कट ऑफ से कम होगी।


ऊपर बताया गया तरीका हर कैटेगरी में लागू होगा। SC catagory का उदाहरण लेते है। 

मान लो SC catagory में 315 पोस्ट है। तो इसमें 105 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। अब SC candidates की मेरिट के अनुसार लिस्ट बनाई जाएगी ( जो Gen में सेलेक्ट हो गए उनसे अलग)।


टॉप 315 में अगर 105 महिलाएं आ जाती है। तो आरक्षण अपने आप पूरा हो जाता है। अगर by chance महिलाएं 105 से कम रहती है। तब मेरिट में नीचे के स्थान पर मौजूद पुरुषो को हटाकर महिलाओं को सीट दी जाएगी।


आशा है की अब आपको horizontal आरक्षण clear हो गया होगा। अगर आपको अभी भी doubt है तो आप नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।




Important links: 



Jul 8, 2023

HSSC TGT Final cut off

 एचएसएससी टीजीटी अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स:

Hssc TgT final cut off released?

चूंकि एचएसएससी टीजीटी परीक्षा 14 मई 2023 को संपन्न होगी, उसके बाद एचएसएससी टीजीटी का DV के लिए रिजल्ट जारी किया जा चुका है। 

उम्मीदवार जो एचएसएससी टीजीटी पदों के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दी गई तालिका में विभिन्न श्रेणियों के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

Hssc tgt cut off (new) आगे देखें 👇

हमने पहले जो अनुमान लगाया था वो कुछ इस प्रकार था। परंतु अब DV का रिजल्ट जारी होने के बाद हमने अपेक्षित cut off में थोड़ा परिवर्तन किया है। इससे पहले हमारा जो अनुमान था वो इस प्रकार है:


TGT English expected cut off (Old)

Gen : 62 - 64

SC : 51 - 54

BC A : 55 - 57

BC B : 58 - 61

EWS : 60 - 63     

ESM : All will be selected



TGT Science expected cut off (Old)

Gen : 60 - 65

SC : 50 - 54

BC A : 56 - 58

BC B : 58 - 60

EWS : 59 - 63     

ESM : All will be selected



TGT Sanskrit expected cut off (Old)

Gen : 68 - 72

SC : 55 - 59

BC A : 58 - 62

BC B : 62 - 66

EWS : 64 - 68     

ESM : All will be selected


हमने पहले जो अनुमान लगाया था वो ऊपर दिया है। परंतु अब DV का रिजल्ट जारी होने के बाद हमने अपेक्षित cut off में थोड़ा परिवर्तन किया है। नई cut off इस प्रकार है। यह final cut off का idea है। 100 marks में से:


TGT English expected cut off (New)


Gen : 61- 63
SC : 50- 52
BC A : 51- 53
BC B : 55- 57
EWS : 59 - 61     
ESM : All will be selected





TGT Science expected cut off (New)


Gen : 61 - 62
SC : 50 - 53
BC A : 53 - 55
BC B : 57 - 59
EWS : 59 - 60    
ESM : All will be selected





TGT Sanskrit expected cut off (New)


Gen : 65 - 67
SC : 55 - 57
BC A : 57 - 60
BC B : 59 - 62
EWS : 63 - 65     
ESM : All will be selected


TGT SST expected cut off (New)


Gen : 72 - 75
SC : 68 - 70
BC A : 70 - 72
BC B : 70 - 72
EWS : 70 - 72 
   

    


TGT Maths expected cut off (New)


Gen : 74 - 77
SC : 70 - 72
BC A : 71 - 72
BC B : 72 - 73
EWS : 73 - 75 
   



Telegram: टेलीग्राम पर सर्च करें - *hsscwale* और join करें।

HSSC TGT Cut Off 2023 will be released on HSSC official website. Check Category Wise, Subject wise Cut Off Marks and download HSSC TGT Cut Off 2023 PDF, HSSC TGT Merit List in below article Post wise.


HSSC TGT Cut Off 2023, Check Category-Wise Cut-Off Marks!


Important links: 




Jun 29, 2023

HSSC CET UPDATED RESULT

हरियाणा CET का अपडेट रिजल्ट आ चुका है। एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खत्री ने बताया था कि जल्दी ही हम सीईटी का अपडेटेड रिजल्ट डालने वाले हैं आप यह रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।


 ग्रुप सी लिखित परीक्षा के लिए सीईटी हरियाणा परिणाम 2023 डाउनलोड, विस्तृत पीडीएफ













एचएसएससी 29 जून 2023 को सीईटी हरियाणा विस्तृत परिणाम जारी करेगा । जब भी एचएसएससी सीईटी परिणाम घोषित किया जाएगा, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करके या वेबसाइट hsscrc22.samarth से अपने खाते में लॉगिन करके इसे देख सकते हैं। ac.in या नीचे दिए गए सीधे लिंक से।


CET का अपडेटेड रिजल्ट यहां देखें click here to download pdf


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा शुरू की थी। जिसमे से ग्रुप सी के लिए सीईटी एग्जाम 5 और 6 नवंबर 2022 को आयोजित हुए थे। जिसकी आंसर की 7 दिसंबर को ऑफिशियल वेबसाइट ओर जीमेल के माध्यम से उमीदवार तक भेज दी गई थी। बता दें की सीईटी हरियाणा ग्रुप सी एग्जाम 2022 के लिए 11 लाख 22 हजार + ने रजिस्ट्रेशन की थी। जिसमे से 7 लाख 73 हजार + ने एग्जाम दिया और उनमें से 3 लाख 57 हजार Qualified हुए। Not Qualified की संख्या 4 लाख 16 हजार + है।


यहां पर दिए गए लिंक के माध्यम से आप बिना डाउनलोड किए अपना CET result चेक कर सकते है। 


इस लिंक पर देखें: click here


एकदम सटीक और तेज अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को join कर सकते हैं ✔️ click here 



hssc-tgt-expected-cut-off-marks-2023



hssc-haryana के फ्री नोट्स डाउनलोड करें


Jun 16, 2023

HSSC CET Haryana Group C

HSSC CET रिजल्ट 2023, हरियाणा CET कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट डायरेक्ट लिंक : 

HSSC CET Haryana Group C: मुख्य परीक्षा के लिए 4 गुना उमीदवारों की लिस्ट जल्द होगी जारी


Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप सी मुख्य परीक्षा के लिए 4 गुना योग्य उमीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 13 ग्रुप के लिए, जिनकी लिखित परीक्षा 24-25 जून 2023 को होनी है, उनकी सूची 15 या 16 जून 2023 को जारी कर दी जाएगी। HSSC 24 व 25 जून को इन 13 ग्रुप की विभिन्न केटेगरी के पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है।




HSSC दिनांक 15 या 16 जून को CET मुख्य परीक्षा के लिए 4 गुना योग्य उमीदवारों की सूची जारी करेगा। जिनकी लिखित परीक्षा 24-25 जून 2023 को होनी है। जैसे ही 4 गुना योग्य उमीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी, तुरंत ही यहाँ अपडेट कर देंगे। लिस्ट जारी होने की सूचना पाने लिए लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें।

Note: Telegram पर हमारे Discussion group से जुड़ें 

by
@teachingexammantra





Grp Cat. Post Name Vacancy List


16 148 Nurse (Ayush) 2 Click Here


149 Staff Nurse (Ayush) 13 Click Here


150 Staff Nurse (ESI) 39 Click Here


151 Staff Nurse (Health) 1500 Click Here


17 152 Jr. Coach (Hockey) 25 Click Here


153 Jr. Coach (Kabaddi) 25 Click Here


154 Jr. Coach (Football) 10 Click Here


155 Jr. Coach (Athletics) 15 Click Here


156 Jr. Coach (Basket Ball) 10 Click Here


157 Jr. Coach (Boxing) 10 Click Here


158 Jr. Coach (Hand Ball) 10 Click Here


159 Jr. Coach (Wrestling) 20 Click Here


160 Jr. Coach (Volley Ball) 16 Click Here


161 Jr. Coach (Gymnastics) 10 Click Here


162 Jr. Coach (Shooting) 9 Click Here


163 Jr. Coach (Kho-Kho) 10 Click Here


164 Jr. Coach (Judo) 10 Click Here


165 Jr. Coach (Badminton) 10 Click Here


166 Director Phy. Edu. 2 Click Here


22 184 Electrician 1 Click Here


185 ALM (DHBVN) 1699 Click Here


186 Shift Attendant (DHBVN) 351 Click Here


187 Electrician 2 Click Here


188 Electrician 4 Click Here


189 Tubewell Operator 2 Click Here


190 ALM (HVPNL) 428 Click Here


191 Electrician 6 Click Here


192 Electrician 1 Click Here


193 Electrician 7 Click Here


194 Shift Attendant (UHBVN) 331 Click Here


195 ALM (UHBVN) 3512 Click Here


196 Jr. Mechanic (Electrical) 2 Click Here


197 Electrician (PWD B&R) 140 Click Here


198 Plant Attendant Electrician 40 Click Here


199 Technician Electrician 50 Click Here


23 200 VLDA 747 Click Here


28 229 Modeller 1 Click Here


230 Modeller 3 Click Here


32 258 MPHW (F)- ESI 34 Click Here


259 MPHW (F)- Health 460 Click Here


43 284 Dispenser Ayurvedic 155 Click Here


285 Dispenser Ayurvedic 3 Click Here


44 286 Radio Grapher/ Ultrasound Technician 8 Click Here


287 Radio Grapher 2 Click Here


288 Radio Grapher/ Ultrasound Technician 6 Click Here


289 Radio Grapher/ Ultrasound Technician 58 Click Here


290 X-Ray Technician 2 Click Here


46 296 Dental Hygienist 35 Click Here

47 297 Ophthalmic Assistant 40 Click Here

48 298 OT Assistant (Health) 114 Click Here

299 OT Assistant (ESI) 7 Click Here

49 300 Lab Assistant (AH & D) 5 Click Here

301 Lab Assistant (Ayush) 3 Click Here

302 Lab Technician (ESI) 57 Click Here

303 Dark Room Attendant (ESI) 3 Click Here

304 ECG Technician (ESI) 6 Click Here

305 Lab Technician (Health) 183 Click Here

306 Lab Technician (DMER) 54 Click Here

307 Lab Technician (Ayush) 2 Click Here

55 316 Work Supervisor (PWD B&R) 200 Click Here
x

May 12, 2023

Environmental protection laws in India

 Environmental Awareness for HSSC TGT 
Environmental protection laws
भारत में पर्यावरण कानून


(1) The Wildlife (Protection) Act, 1972 वन्यजीव

Haryana CET Mains Exam: हरियाणा CET क्वालीफाइंग को लेकर आई बड़ी अपडेट

 

Haryana CET Mains Exam: हरियाणा CET क्वालीफाइंग को लेकर आई बड़ी अपडेट


चंडीगढ़,Haryana CET Mains Exam :- हरियाणा के युवाओं को HSSC CET की परीक्षा

May 1, 2023

महत्त्वपूर्ण योजनाएँ एवं कार्यक्रम

 

महत्त्वपूर्ण योजनाएँ एवं कार्यक्रम

उज्ज्वला 2.0
  • हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना (PMUY) या उज्ज्वला 2.0 योजना का

Apr 26, 2023

हरियाणा बजट 2023-24

 हरियाणा बजट 2023-24


मुख्य बिंदु

  • 23 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-2024 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे एक ऐतिहासिक बजट और हरियाणा के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया है। यह बजट 1,83,950 करोड़ रुपए का है।
  • वित्त वर्ष 2023-2024 के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है जिसमें किसान को बिजली, सिंचाई के लिये पानी तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता क्षेत्र के लिये विशेष प्रावधान किया गया है।
  • ऊर्जा क्षेत्र के लिये बजट में 8283 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है।
  • पानीपत थर्मल पावर प्लांट को आगामी 6 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से फेसआउट किया जाना है। इसकी जगह यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया प्लांट लगाने के लिये मुख्यमंत्री ने 584 करोड़ रुपए की इक्विटी का प्रावधान किया है। 
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 5,017 करोड़ रुपए और सहकारिता के लिये भी व्यापक स्तर पर प्रावधान किया गया है।
  • बजट में महाग्राम योजना के तहत प्रथम चरण में 132 बड़े गाँव में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। आगामी वित्त वर्ष के दौरान 100 किमी. नई सीवर लाइन बिछाने के लक्ष्य रखा गया है।
  • राज्य, केंद्र सरकार, अन्य राज्य सरकारों व रक्षा सेवाओं में नौकरियों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिये 1000 छात्रों, जिन्होंने स्नातक शिक्षा उतीर्ण कर ली है, सरकारी कालेजों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  • वर्ष 2023-24 के बजट में श्रम क्षेत्र के लिये 229 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।


  • प्रदेश में शहरी विकास और आवास क्षेत्रों के लिये 5,893 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। यह गत वर्ष की तुलना में यह 1 प्रतिशत अधिक है।
  • बजट में ‘दिव्य नगर योजना’ के लिये 500 करोड़ रुपए तथा बड़े शहरों में सीवरेज के रखरखाव पर 200 करोड़ आवंटित किये गए हैं।
  • बजट में ‘सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी’की स्थापना करने की भी घोषणा की गई है।
  • वर्ष 2023-24 में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं सहकारिता क्षेत्रों के लिये 8,316 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

Apr 23, 2023

Child Development and Pedagogy PDF Notes

 Child Development and Pedagogy PDF Notes || बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र व शिक्षा मनोविज्ञान से संबंधित सभी Notes व PDF यहां से Download करें

आज की इस पोस्ट में हम आपको Child Development and Pedagogy की Best PDF को Download करने की Link उपलब्ध कराएंगे, जो आपको CTET, UPTET, MPTET, REET व अन्य State TET Exams के लिए बहुत ही Important होंगी | उसके साथ ही Child Development and Pedagogy की Best Book भी बताएँगे। 

इसके अलावा इन सभी PDF को हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Download कर सकते हैं ।



इस फाइल को ड्राइव में खोलने के लिए यहां click करें
Open in Drive 🔎





Apr 16, 2023

HARYANA GK QUESTIONS

HARYANA GK QUESTIONS 
PART 1


🌼 1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर- 09 जुलाई 1970 को

🌼2. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)

🌼3. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक

🌼4. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद|

🌼5.हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव

🌼6. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
उत्तर-यमुनानगर

🌼7. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)

🌼8.हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)

🌼9. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)

🌼10. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?
उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)

🌼11.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)

🌼12. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?
उत्तर-27.39‘ से 30.55‘ उ. अक्षांश

🌼13.हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?
उत्तर-74.28‘ से 77.36‘ पू. देशांतर के मध्य स्थित है

🌼14 .कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है?
उत्तर-यमुना नदी

🌼15.वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?
उत्तर- हरियाणा

🌼16. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?
 उत्तर-253.53 लाख

🌼17. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर-877

🌼18. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर-573

🌼19.अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?
उत्तर-सन 1858 में

🌼20. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?
उत्तर-जे सी शाह आयोग।

🌼21. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?
उत्तर-हरियाणा

🌼22. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?
उत्तर- कैथल

🌼23. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?
उत्तर- 1240 ई.

🌼24.पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1526 ई.

🌼25. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच |
x